राजगढ़ में शिमला के व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
HNN/राजगढ़
जिला सिरमौर में उपमंडल राजगढ़ के नेरीपुल में शिमला के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय इंदर सिंह पुत्र नरतु राम गांव व डाकघर पीरन तहसील जुन्गा जिला शिमला के रूप में हुई है। इंदर सिंह नेरीपुल तहसील राजगढ़ में अपने परिवार सहित रह रहा था। राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदर सिंह की पत्नी ने पुलिस बताया कि गत रात्रि 12 बजे खाना खा कर वह सो गए थे। इस दौरान उसने सोमवार की रात करीब 1.30 बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को जब उसका बेटा शौच के लिए बाहर आया, तो उसने कमरे के अंदर पिता को फंदे से लटका हुआ देखा।
जिसके बाद उन्होंने इस बाबत राजगढ़ पुलिस को जानकारी दी। पुलिस द्वारा मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा गया। साथ ही उन्होंने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी रविंद्र कौशल ने मामले की पुष्टि की है।