राजगढ़ में 6.90 करोड़ का लोन न चुकाने पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 1 Mar 2026, 7:33 PM | Updated: 1 Mar 2026, 7:33 PM 0 min read

एसबीआई की शिकायत पर राजगढ़ थाना में करोड़ों रुपये के लोन डिफॉल्ट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/राजगढ़बैंक की शिकायत पर एफआईआर, एनपीए घोषित हुआ था खाताजिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्ट्रेस्ड एसेट्स रिकवरी ब्रांच, शिमला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार उषा कंवर पत्नी अनिल सचदेवा निवासी सनौरा तहसील राजगढ़ ने वर्ष 2023 में एसबीआई परवाणु शाखा से सनौरा में कोल्ड स्टोर निर्माण के लिए 6.90 करोड़ रुपये का ऋण लिया था।बैंक के अनुसार निर्धारित समय पर किश्तें जमा न करने के चलते ऋण खाते को एनपीए घोषित किया गया।

इसके बाद रिकवरी प्रक्रिया शुरू करते हुए संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया।मशीनरी हटाने और अमानत में खयानत का आरोपशिकायत में कहा गया है कि नोटिस मिलने के बाद उषा कंवर ने अपने पति अनिल सचदेवा के साथ मिलकर लोन राशि से खरीदी गई मशीनरी और अन्य उपकरण को कोल्ड स्टोर से हटा दिया। बैंक का आरोप है कि गिरवी रखी गई चल एवं अचल संपत्ति को बिना अनुमति हटाकर अमानत में खयानत की गई है।

राजगढ़ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने पुष्टि की है कि बैंक की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।