राजगढ़: वार्ड नंबर 6 से रणजीत सिंह ने 209 मतों से की विजय हासिल
नगर पंचायत राजगढ़ के उपचुनाव में कुल मतदान रहा 80.48 प्रतिशत
HNN/ राजगढ़
नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर 06 के सदस्य पद के लिए हुए उप-चुनाव में प्रत्याशी रणजीत सिंह ने 209 मतों से जीत हासिल कर ली है। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने मंगलवार को राजगढ़ में संपन्न हुई नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर छः की मतगणना के बाद दी।
उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 06 में कुल 301 वोट पडे़ थे, जिनमें 300 ईवीएम द्वारा तथा एक पोस्टल बैलेट वोट शामिल है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 06 से तीन उम्मीवार चुनावी मैदान में उतरे थे, जिनमें प्रत्याशी रणजीत सिंह को 209 मत, वीना को 54 मत, सतीश कुमार को 34 मत तथा नोटा को 04 मत पडे़।
जिसमें रणजीत सिंह को 155 मतों की बढ़त हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ के उपचुनाव में कुल मतदान 80.48 प्रतिशत रहा। जिसमें कुल 374 मतदाताओं में से 301 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
जिसमें 160 पुरूष व 141 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्वक मतदान एवं चुनाव संपंन करवाने के लिए सभी राजनैतिक दलों, चुनाव प्रक्रिया में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों सहित पुलिस कर्मियों का आभार जताया है।