Loading...

राजगढ़ हेलीपैड में होगी ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग

SAPNA THAKUR • 16 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

राजगढ़ हेलीपैड में ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग का कार्य 20 नवंबर को किया जाएगा। पंजीयन एवं अनुज्ञापन प्राधिकारी राजग़ढ़ यादविन्द्र पाॅल ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल राजगढ़ के इच्छुक अभ्यर्थी जो अपना लाइसेंस, री लेटेस्ट एवं पासिंग इत्यादि करवाना चाहते हैं, वह इससे संबंधित फीस 18 नवंबर , 2022 से पहले ऑनलाइन या उनके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर, 2022 को कोई भी फीस जमा नहीं की जाएगी और फीस व अन्य संबंधित औपचारिकताएं पूर्ण किए बिना किसी को भी पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की अनुमति नहीं दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ड्राइविंग टेस्ट व वाहन पासिंग के लिए 20 नवंबर, 2022 को प्रातः 10 बजे राजगढ़ हेलीपैड में उपस्थित हो जाएं।