HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लोगों को इन दिनों भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां नल में जल नहीं आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल की भी किल्लत होने लग पड़ी है। आलम यह है कि कई पेट्रोल पंप में पेट्रोल-डीजल ही खत्म हो गया है। राजधानी में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई 3 दिन बाद हो रही है।
ऐसे में कई लोगों को पेट्रोल पंप से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बड़ी बात यह है कि पेट्रोल पंप पर पैसे देने के बावजूद लोगों को पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। शिमला में कई पंप पर कंपनियों की तरफ से आपूर्ति कम हो रही है तो कई पंप पर तीसरे दिन पेट्रोल का टैंकर मिल रहा है। पेट्रोल पंप संचालक राशनिंग से पेट्रोल बेच रहे हैं। ऐसे में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





