राजधानी शिमला में इस दिन आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत….
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न प्रकार के मामले प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इनमें धारा 138 के तहत एनआई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली व पानी, भरण-पोषण व अन्य (आपराधिक, कम्पाउंडेबल व दीवानी विवाद) से संबंधित मामले शामिल हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव द्वारा यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि न्यायलयों में लंबित मामले जिनमें क्रिमिनल कंपाउंडेबल अफेंस, धारा 138 के तहत एन.आई अधिनियम से संबंधित मामले, मनी-रिकवरी, वाहन दुर्घटना, श्रम विवाद से संबंधित मामले शामिल हैं, की सुनवाई भी राष्ट्रीय लोक अदालत में की जाएगी।
इसके अलावा विद्युत व पानी के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भू- अधिग्रहण, सेवाओं से संबंधित तनख्वा व भत्ते, सेवानिवृत्ति से संबंधित मामले, राजस्व मामले (केवल जिला व उच्च न्यायलय में लबित) व अन्य दीवानी मामले (किराया, सुखभोग अधिकार (गुजारा भत्ता), हिदायत संबंधी, विशिष्ट प्रदर्शन सूट) मामलों की सुनवाई भी राष्ट्रीय लोक अदालत में की जाएगी।