लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा पर ऊना में जिला स्तरीय भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 12 सितंबर 2025 at 6:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर ऊना में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन
भाषा एवं संस्कृति विभाग ऊना द्वारा लता मंगेशकर कला केन्द्र समूरकलां में भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। लगभग 210 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

निर्णायक मंडल की उपस्थिति
निर्णायक मंडल में डॉ. शाकुन्तला देवी राणा, डॉ. ओंकार सिंह, श्रेयसी, डॉ. मुकेश कुमार और डॉ. बालकृष्ण सोनी मौजूद रहे।

भाषण प्रतियोगिता के परिणाम
भाषण प्रतियोगिता में मौली (धमान्दरी) प्रथम, कानन चौधरी (गुगलैड़) द्वितीय, आरुषि (नंगल जरियाला) तृतीय और श्रुति (बसाल) चौथे स्थान पर रही।

निबंध लेखन प्रतियोगिता
निबंध प्रतियोगिता में खुशबु (ईसपुर) प्रथम, अंकिता (कलरूही) द्वितीय, सेजल (ऊना) तृतीय और रुद्रांशी ठाकुर (चिंतपूर्णी) चौथे स्थान पर रहीं।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रश्नोत्तरी में एंजल (गगरेट) प्रथम, देवेन्द्र कुमार (ललड़ी) द्वितीय, खुशबु (भलौण) तृतीय और रिया शर्मा (अम्बेहड़ा), विधान्त राज ठाकुर (बुढ़वार) तथा महक (गुगलैहड़) चौथे स्थान पर रहे।

सम्मान और समापन
कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला के शिक्षकों ने भी प्रतियोगिता में भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]