Loading...

राजस्थान का युवक चरस सहित गिरफ्तार

PARUL • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर राजस्थान के एक युवक को 40 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शान ए फ़लक (27) निवासी विजय नगर कच्ची बस्ती शास्त्री नगर, जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की टनल नंबर-2 के पास नरली नामक स्थान पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्होंने बिलासपुर की ओर से आ रही एक वोल्वो बस को जांच के लिए रोका।

तभी जब पुलिस की टीम जांच के लिए बस में चढ़ी तो एक युवक उन्हें देख कर घबरा गया। जिसके बाद उन्होंने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।