Loading...

राजा का तालाब में पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का हुआ समापन

PARUL • 27 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के राजा का तालाब में पांच दिवसीय जिला स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं बीपीओ डाक्टर इंदर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यातिथि डॉ. इंदर सिंह ने अध्यापकों का मार्गदर्शन किया। वहीं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. जोगिंद्र सिंह ने पांच दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा के संदर्भ में जानकारी दी।

डॉ. जोगिंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान जवाली, इंदौरा, कोटला, फतेहपुर, नूरपुर, नगरोटा सूरियां और राजा का तालाब ब्लॉक के 82 अध्यापकों को नई शिक्षा नीति, डिजिटल लर्निंग, आर्ट इंटीग्रेटेड लर्निंग आदि के गुर सिखाए गए। इस दौरान अध्यापकों से विभिन्न विषयों एवं अध्यापन से संबंधित क्रियाकलाप भी करवाए गए। कार्यशाला में भाग लेने वाले अध्यापकों ने भी कहा कि अपने इस प्रशिक्षण के अनुभव को स्कूल में लागू करेंगे।

इस मौके पर सभी अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि जिला परियोजना अधिकारी नीना पुन के मार्गदर्शन में जिले में धर्मशाला और राजा का तालाब में दो कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, वहीं रिसोर्स पर्सन केवल कुमार, राजीव शर्मा, कपिल मेहरा और बंदना कश्यप ने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षण पद्धति की मूलभूत जानकारी मुहैया करवाई।