राजीव भवन में 1 फरवरी को होगी अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
HNN/शिमला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन शिमला में एक फ़रवरी को 11 बजे होगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने यहाँ जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश भर के राज्य अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रभारी डॉक्टर के राजू व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोथिया की अध्यक्षता होने जा रही है।
जिसमें विशेष अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुकखू व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सांसद व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री , स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर कर्नल रिटायर्ड धनीराम शांडिल, आयुष व युवा सेवाएँ एवं खेल मंत्री यादविनदर गोमा, उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार, सीपीएस मोहन लाल ब्राकटा, किशोरी लाल व अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्रों के सभी कांग्रेस विधायक उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी व अनुसूचित जाति का कांग्रेस पार्टी में महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा होगी। बैठक के दुसरे सत्र में एलडीएम (नेतृत्व विकास योजना )के अंतर्गत अनुसूचित जाति जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के समन्वयको के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिसमें इस वर्ग से संबंधित युवा नेतृत्व को उभारने के लिए ज़मीनी स्तर पर क्या प्रयास किए जाने चाहिए पर बल दिया जाएगा।
इससे पूर्व 31 जनवरी की शाम को कुछ बुद्धिजीवियों के साथ पीटर हाफ मे एक वार्तालाप रखा गया है। अमित नंदा ने कहा कि बैठक की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा सभी प्रतिभागियों व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत हिमाचली वाद्य यंत्रों व परम्परा के साथ राज्य अतिथि गृह पीटर हाफ मे 31 जनवरी की सायं तथा 1 फ़रवरी को राजीव भवन शिमला में किया जाएगा ।