Loading...

राजेंद्र हत्याकांड मामले में एक आरोपी ने हाई कोर्ट से ली अग्रिम जमानत, चार गिरफ्तार

PARUL • 25 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/सिरमौर

जिला सिरमौर में राजेंद्र ठाकुर हत्याकांड मामले के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि राजेंद्र ठाकुर कांग्रेसी नेता बृजराज ठाकुर के भाई थे। पुलिस ने इस हत्याकांड के चार आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों की पहचान सौरभ मांटा, लक्की, नरेश चौहान और रमेश को सोलन, पंजाब व हरिपुरधार के रूप में हुई है।

वहीं पांचवें आरोपी की पहचान 24 वर्षीय रजत लालटा गांव मंझोली तहसील कुपवी, शिमला के रूप में हुई है। रजत लालटा हाई कोर्ट से बुधवार को अग्रिम जमानत लेने के बाद पुलिस जांच में शामिल हुआ है।

बता दें कि कुछ दिन पहले इन आरोपियों के खिलाफ हरिपुरधार क्षेत्र की महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसमें महिलाओं ने राजेंद्र हत्याकांड के आरोपियों को सज़ा दिलवाने के लिए और नशे के अवैध धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भी भेजा गया था।

मुकेश कुमार डडवाल डीएसपी संगड़ाह ने बताया कि रजत लालटा अग्रिम जमानत के बाद पुलिस जांच में शामिल हुआ है।