HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। राज्य में भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। बड़ी बात यह है कि प्रदेश के ऐसे कई क्षेत्र है जहां का तापमान गर्मियों में भी ठंडक का अहसास देता है, परंतु इस बार भीषण गर्मी के कारण वहां भी लगातार रिकॉर्ड टूट रहे हैं।
बात अगर धर्मशाला की करें तो यहां गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोमवार को 27 वर्ष बाद धर्मशाला में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कांगड़ा, ऊना, और धर्मशाला के कई क्षेत्रों में सोमवार को लू चली। शिमला सहित सभी पहाड़ी क्षेत्र भी गर्मी से तप गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





