राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का दूसरा बजट सत्र आज (बुधवार) से शुरू हो रहा है। राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के अभिभाषण से हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र बुधवार को 11:00 बजे शुरू हुआ। राज्यपाल सरकार की उपलब्धियों पर अभिभाषण दे रहे हैं।
इसके बाद शोकोद्गार प्रस्ताव रखे जाने हैं। इसमें पूर्व विधानसभा सदस्य और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री के देहांत पर शोकोद्गार होगा। दूसरे दिन सत्र की शुरुआत 11 बजे प्रश्नकाल से होगी। दूसरे दिन हंगामे के आसार हैं।
राज्यपाल के अभिभाषण पर 15 व 16 फरवरी को चर्चा होगी। 17 फरवरी को शनिवार के दिन मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए बजट अनुमानों को प्रस्तुत करेंगे। इस बजट सत्र में कुल 13 कार्यदिवस होंगे और यह 29 फरवरी तक चलेगा।