लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्यपाल ने राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले के समापन समारोह की करी अध्यक्षता

Ankita | 26 जून 2023 at 6:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार सायं सोलन जिला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी के नाम पर आयोजित यह मेला धार्मिक आस्था का केन्द्र हैं।

उन्होंने कहा कि यह मेला राज्य की समृद्ध संस्कृति के साथ-साथ उच्च परंपराओं का भी पोषण करता है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर हैं, इसलिए इसे देवभूमि भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि ‘हमारी संस्कृति, परंपराएं और कार्य देवी-देवताओं पर केंद्रित हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ये विश्वास ही हमें सकारात्मकता और आगे बढ़ने की ताकत देता है। उन्होंने मेले के सुचारु आयोजन के लिए माता शूलिनी मेला आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न सामाजिक मुद्दों के माध्यम से युवा पीढ़ी को जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने राज्यपाल को हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उपायुक्त एवं माँ शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल को हिमाचली शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। राज्यपाल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया। इससे पहले, राज्यपाल ने माँ शूलिनी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]