राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला में दो दिवसीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का शुभारंभ किया । 48 स्कूलों के 154 छात्रों को सम्मानित किया गया। उन्होंने शिक्षा को समाज सेवा से जोड़ने पर बल दिया।
शिमला
परिश्रम, अनुशासन और सेवा भाव से जुड़ी शिक्षा ही संपूर्ण : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
154 मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान
शिमला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में हिमाचल शिक्षा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेधावी छात्र सम्मान समारोह का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के 48 विद्यालयों से आए 154 विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया।
शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, राष्ट्र निर्माण भी जरूरी
राज्यपाल ने कहा कि यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता है बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि सच्ची शिक्षा में परिश्रम, अनुशासन, संस्कृति और सेवा भाव की भावना शामिल होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी महत्वकांक्षाएं केवल रोजगार तक सीमित न हों, बल्कि वे राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।
विद्या भारती द्वारा संचालित 190 विद्यालयों की सराहना
राज्यपाल ने विद्या भारती द्वारा प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों जैसे किलाड़ और डोडरा क्वार में संचालित 190 सरस्वती विद्या मंदिरों की सराहना की। उन्होंने कहा कि 2000 शिक्षक लगभग 26,000 विद्यार्थियों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जो समाज को नशे जैसी बुराइयों से बचाने में भी सहायक सिद्ध हो रही है।
भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा पर बल
राज्यपाल ने प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए शैक्षणिक मॉडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विद्या भारती के अखिल भारतीय महासचिव देशराज शर्मा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य भारतीय संस्कृति अनुरूप शिक्षा देना है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संस्था कटिबद्ध है।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य रहे मौजूद
समारोह में हिमाचल शिक्षा समिति के अध्यक्ष मोहन केस्टा, महासचिव सुरेश कपिल, विद्या भारती के क्षेत्रीय सचिव विजय नड्डा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group