लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्यपाल ने सिरमौर के एसपी सहित 6 पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवॉर्ड से किया सम्मानित

PARUL | 4 सितंबर 2023 at 3:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा जिला सिरमौर के एसपी सहित 6 पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया है।

तीन वर्ष बाद आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने वर्ष 2020, 2021 और 2022 के लिए 334 पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड प्रदान किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसमें जिला सिरमौर के एसपी सहित छह अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल हैं। इस सम्मान समारोह को शिमला के गेयटी थिएटर में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश में हाल ही की प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए बचाव कार्यों की सराहना की।

राज्यपाल द्वारा सम्मानित पुलिस कर्मचारियों में पुलिस अधीक्षक श्री रमन कुमार मीणा और अन्य 6 पुलिस कर्मचारी हैं।

जिसमें उप निरीक्षक मोहर सिंह, मुख्य आरक्षी संदीप चौहान, मुख्य आरक्षी रोहित कुमार, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, आरक्षी नितीश शर्मा, आरक्षी विपिन कुमार शामिल हैं

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]