राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 14 अप्रैल को सोलन दौरे पर, कोठों कला केंद्र में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर को करेंगे नमन
सोलन
अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल, सुबह 11 बजे पहुंचेंगे कला केंद्र कोठों
राज्यपाल का सोलन प्रवास कार्यक्रम तय
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 14 अप्रैल 2025 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कोठों कला केंद्र में अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि
राज्यपाल 14 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे सोलन के राजगढ़ मार्ग स्थित कला केंद्र कोठों में पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।