लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्यस्तरीय अवार्ड पाकर अपने स्कूल पहुंचे दलीप सिंह वर्मा का हुआ जोरदार स्वागत

PARUL | 6 सितंबर 2023 at 2:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रिंसिपल ने कहा राज्यस्तरीय पुरूस्कार मिलना फक्र की बात

HNN/पच्छाद

राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नारग के वासनी स्कूल में उत्स्व का माहौल बना। पुरस्कार प्राप्त करने वाले दलीप सिंह वर्मा का विद्यालय के प्रिंसिपल, स्टाफ और बच्चों के द्वारा भव्य स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल रवि के. पंवर ने इस उपलब्धि के लिए दलीप सिंह वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह वासनी स्कूल सहित पूरे क्षेत्र के लिए बड़े गर्व की बात है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि दलीप सिंह वर्मा बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी हमेशा प्रोत्साहित करते रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दलीप सिंह वर्मा से प्रेरणा लेकर अन्य शिक्षक भी उनका अनुसरण करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में तत्पर रहेंगे। उन्होंने दलीप सिंह वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि उन्हें अध्यापन कार्य करते हुए 25 साल हो गए हैं। उनका कहना था कि शिक्षक को न केवल बच्चों की पढ़ाई पर ही ध्यान देना चाहिए बल्कि उसके सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से काम करना चाहिए। दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि में वासनी स्कूल के प्रिंसपिल रवि के. पंवर के अलावा स्कूल स्टाफ का बहुत बड़ा योगदान है।

बता दें कि इस वर्ष राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार से 14 अध्यापकों को बीते दिन राजभवन शिमला में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें जिला सिरमौर से एकमात्र पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सीनियर सेकेंडरी स्कूल वासनी के प्रवक्ता अंग्रेजी दलीप सिंह वर्मा को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह क्षेत्र व जिला सिरमौर के लिए गौरव की बात है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]