राज्यों स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

पंचायत प्रधान सुषमा देवी रही मुख्यातिथि, परशुराम सदन चुना सर्वश्रेष्ठ सदन

HNN/ नाहन

राजकीय उच्च विद्यालय राज्यों में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जामन की सेर पंचायत की प्रधान सुषमा देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उप-प्रधान राजेंद्र ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत व वंदेमातरम पेश किया। स्कूल के मुख्य अध्यापक सुरेश कुमार शर्मा ने मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद शिक्षक इंद्र सिंह टीजीटी आर्टस ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

मंच का संचालन शास्त्री राजेश कुमार ने बखूबी निभाया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, गुजराती, पहाड़ी गीतों पर नृत्य करके खूब रंग जमाया। अंत में मुख्यातिथि ने शिक्षा व दूसरे क्षेत्र में अव्वल रहे विद्यार्थी पुरस्कृत किये। इसमें परशुराम सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन के खिताब से नवाजा गया।

दूसरे स्थान पर भूरेश्वर सदन रहा। इसके अलावा देवांशी शर्मा, प्रियांशी ठाकुर, हर्ष ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, दीक्षा, अंशिका शर्मा, वशिंका ठाकुर, भारती, कार्तिक शर्मा, आदित्य शर्मा, पार्वती, शिवम शर्मा, मोहित आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।