राज्य कर व आबकारी टीम ने पांवटा के खारा वन क्षेत्र में नष्ट की 14,500 लीटर लाहन
HNN/पांवटा साहिब
सहायक आयुक्त राज्य कर व आबकारी संदीप अत्री ने बताया कि उन्होंने व उनकी टीम ने पांवटा साहिब में पड़ने वाले खारा वन क्षेत्र में 14,500 लीटर लाहन जब्त कर लाहन और भट्टियों को नष्ट कर दिया।
उन्होंने बताया कि उनकी टीम में राज्य कर व आबकारी अधिकारी, शशिकांत, प्रेम राज नेगी, सन्नी वर्मा, राम पाल, श्याम सिंह, सतवीर सिंह चपड़ासी तथा वाहन चालक ओम प्रकाश व राकेश शामिल थे।
टीम ने घने वन क्षेत्र में 14 किलोमिटर तक तलाशी अभियान चला कर पांच अलग-अलग स्थानों पर 14,500 लीटर लाहन का पता लगाया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख 50 हजार रूपये है।
टीम के पहुंचने से पहले अपराधी मौके से भाग गए थे इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उन्होंने बताया कि विभाग लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान शराब के ऐसे किसी भी गैर कानूनी उत्पादन, कब्जे और परिवहन पर कड़ी निगरानी और नियंत्रण सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।