राज्य पुरस्कार से सम्मानित सतेंद्र मिन्हास का नारी स्कूल पहुंचने पर किया गया स्वागत
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के राज्य पुरस्कार से सम्मानित केंद्र मुख्य शिक्षक सतिन्द्र मिन्हास का आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला नारी में पहुंचने पर पूरे स्टाफ और बच्चों ने हार्दिक स्वागत हार्दिक अभिनंदन किया।
सतिन्द्र मिन्हास ने आज केंद्र मुख्य शिक्षक नारी का पुनः पदभार ग्रहण कर लिया है। क्योंकि राज्य सरकार ने उनके सेवा काल को एक साल का विस्तार दिया है। जिससे नारी स्कूल के सभी अभिभावक और बच्चे बहुत खुश हैं।
जैसे राजकीय प्राथमिक पाठशाला नारी इनकी देखरेख में दिन दुगनी रात चौगुनी उन्नती करते हुए शिखर पर पहुंची है, तो आज पुनः पदभार ग्रहण करने पर यह पाठशाला एक वर्ष में फिर से नए आयाम स्थापित करेगी। क्योंकि सतिन्द्र मिन्हास के कुशल नेतृत्व में पाठशाला ने हर क्षेत्र में नाम रोशन किया है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड जोल के प्रधान महेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इनके कुशल नेतृत्व में पूरी पाठशाला कैम्पस में वाई फाई की सुविधा है। पाठशाला में सफाई व्यवस्था बहुत ही अच्छी है। पूरे कमरों में तथा दीवारों पर रंग-बिरंगे बहुत ही अच्छे पोस्टर लगाए गए हैं।
पाठशाला का कार्यालय बहुत ही सुंदर है। पाठशाला के सभी कक्षाओं के लिए स्मार्ट रूम की व्यवस्था की गई है।पाठशाला के शौचालय बहुत ही साफ सुथरे तथा सुविधाजनक है। पाठशाला में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाती है। पूरी पाठशाला के कमरों में टाइलें लगाई गई हैं।
पाठशाला में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मंसूरी हट का निर्माण किया गया है।पाठशाला की बैंड टीम पूरे क्षेत्र में विख्यात है। पाठशाला में पुस्तकालय बहुत अच्छा है। पाठशाला में अनेक संगीत के वाद्य यंत्र है। पाठशाला खेलों में पूरे हिमाचल में अग्रणी है। यह सब कार्य सतिन्द्र मिन्हास के कुशल नेतृत्व में हुआ है।
इसलिए शिक्षा खंड जोल के सभी अध्यापक तथा इस पाठशाला के एसएमसी के सभी सदस्य अध्यापक अजय ठाकुर, अनिल ठाकुर, दीपक कुमार तथा सुमन कुमारी हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हैं कि सतिन्दर मिन्हास का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया है।