Loading...

राज्य मुक्त विद्यालय के लिए करना चाहते हैं आवेदन, तो जान लें अंतिम तिथि….

Ankita • 13 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से एचपीएसओएस के लिए बिना विलम्ब शुल्क आवेदन करने की तिथि जारी कर दी गई है। विद्यार्थी बिना किसी विलम्ब शुल्क के 12 से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 1 से 10 जुलाई तक विलम्ब शुल्क 1000 रूपए के साथ आवेदन करना होगा।

यदि कोई विद्यार्थी इसके बाद भी आवेदन करने से चूक जाता है तो वह 11 से 15 जुलाई तक 1500 रूपए विलम्ब शुल्क के साथ आवेदन कर सकता है।

बता दें कि ये आवेदन सितंबर, 2023 में आयोजित करवाई जाने वाली आठवीं, दसवीं व जमा दो कक्षा की अनुपूरक, फ्रेश एडमिशन (डायरेक्ट एडमिशन), फ्रेश एडमिशन(अवेलिंग टीओसी,फेलियर कैंडिडेट्स फ्रॉम मार्च, 2009 और एक साल के भीतर),अतिरिक्त विषय,प्रदर्शन में सुधार को परीक्षाओं के लिए मांगे गए हैं।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के निर्धारित की गई तिथियों पर ऑनलाइन आवेदन कर दें।