लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता: हॉकी में सिरमौर बना सरताज

Ankita | 31 अक्तूबर 2023 at 10:41 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक केवल सिंह पठानिया ने विजेता खिलाड़ियों की पीठ थपथापाई

HNN/ धर्मशाला

रैत में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में हाकी में सिरमौर ने अपना दबदबा कायम किया जबकि टेबल टेनिस में मंडी की छात्राएं पहले स्थान पर रहीं। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा सभी विद्यालयों में खेल गतिविधियों के लिए आधारभूत संरचना भी विकसित की जा रही है ताकि प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी चरणबद्व तरीके से मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलें जीवन का अभिन्न अंग हैं तथा खेलों के माध्यम से ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सकता है। इस प्रतियोगिता में 12 जिलों की 470 छात्राओं तथा 150 ऑफिशियल ने भाग लिया।

विजेताओं को मिला सम्मान
मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने इस खेल-कूद प्रतियोगिता में हॉकी में विजेता रही सिरमौर जिला की छात्राओं तथा उपविजेता रही उना की छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसी तरह से टेबल टेनिस की विजेता मंडी तथा उपविजेता कांगड़ा, वेटलिफ्टिंग में विजेता ऊना, उपविजेता कांगड़ा, बॉक्सिंग में विजेता शिमला तथा उपविजेता मंडी, जबकि ताइक्वांडो में विजेता सिरमौर, उपविजेता हमीरपुर की टीम को पुरस्कृत किया इस प्रतियोगिता के ओवर आल चैंपियन माजरा स्पोर्ट्स हाॅस्टल की टीम को नवाजा गया।

इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य तथा ऑर्गेनाइजेशन सक्रेटरी अजय समयाल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। एडीपीओ अतुल कटोच ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त तथा खेलकूद प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आये हुए स्टाफ का धन्यवाद किया तथा आभार जताया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]