Loading...

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए इतने मई को यहां होंगे ट्रायल……

By Ankita Published: 10 May 2023, 12:56 PM | Updated: 10 May 2023, 12:56 PM 1 min read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर बास्केटबॉल संघ 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। बता दें यह प्रतियोगिता गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में 20 से 22 मई को होने जा रही है।

जिसके लिए सिरमौर की लड़के व लड़कियों की टीम के लिए ट्रायल 13 मई को दोपहर के बाद 4:00 बजे गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा साहिब में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपने जन्म तिथि प्रमाण पत्र 1-1- 2007 तक या इससे कम हो वह संघ के पदाधिकारी गुरनाम सिंह और इकबाल कौर को नंबर 7876451467 या 8580516041 पर संपर्क कर सकते है।