Loading...
una

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Jul 2025 • 1 Min Read

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए अब शिक्षक 25 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित थी, लेकिन विभाग ने इसे बढ़ाते हुए शिक्षकों को और समय प्रदान किया है। साथ ही भारत स्काउट एंड गाइड की कव और बुलबुल इकाइयों को भी विद्यालयों में सक्रिय बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

अब 25 जुलाई तक किया जा सकेगा आवेदन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने बताया कि राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन उपनिदेशक कार्यालय ऊना में जमा करवाना सुनिश्चित करें। आवेदन प्रपत्र और आवश्यक दिशानिर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

कव और बुलबुल विंग को किया जाएगा सुदृढ़

उपनिदेशक सोमलाल धीमान ने कहा कि हाल ही में विद्यालयों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि स्काउट एंड गाइड की कव और बुलबुल शाखाएं कई स्थानों पर निष्क्रिय हैं। उन्होंने इन इकाइयों को पुनः सक्रिय करने पर जोर दिया और बताया कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण, अनुशासन और जीवन मूल्यों के विकास में ये शाखाएं अहम भूमिका निभाती हैं।

शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि शिक्षकों को कव मास्टर और फ्लॉक लीडर के रूप में प्रशिक्षित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और केंद्र मुख्य अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों में कव और बुलबुल इकाइयों की सक्रियता सुनिश्चित करें।