Loading...

रात के समय सीएचसी रक्कड़ में स्वास्थ्य सुविधा बंद, लोगों को हो रही परेशानी

Ankita • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

दिन और रात स्वास्थ्य सुविधा देने का बोर्ड तो लगा है, परंतु फिर भी…….

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के रक्कड़ में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का बुरा हाल है। सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखने के निर्देश के बाद भी दिन ढलते ही उन पर ताला लटक जाता है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र की करीब 15,000 आबादी रक्कड़ अस्पताल पर निर्भर है, जिसे आपात स्थिति में दूरदराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ता है।

रात के समय अगर अचानक किसी की तबियत बिगड़ जाए तो उसे कहीं दूर इलाज करवाने के लिए जाना पड़ रहा है। जिससे क्षेत्र के लोग काफी निराश है और उन्हें परेशानी भी हो रही है।

बता दें सिर्फ दिन के समय ही सीएचसी रक्कड़ में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। रात के समय में स्वास्थ्य सुविधा कई दिन से बंद ही है। वहीं, रविवार को छुट्टी वाले दिन भी अस्पताल बंद रहता है।