रानीताल में रियासत काल से स्थापित मूर्ति चोरी के मामले पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 आरोपी
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के रानीताल बाग में रियासत काल से स्थापित मूर्ति चोरी के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज होने के 2 दिन के भीतर ही आरोपियों की पहचान करके एक व्यक्ति इस्ताक़, निवासी नाहन, जिला सिरमौर नाहन को गिरफ्तार करते हुए, एक अन्य बाल आपचारी को निरूद्ध करके चोरी की गई मूर्ति व अन्य समान बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
गौरतलब है कि 2 जुलाई को संजय तोमर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन द्वारा पुलिस थाना सदर नाहन में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि रानीताल बाग में रियासत काल से स्थापित एक मूर्ति को किसी व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है और साथ ही साथ पिछले कुछ समय से नगर परिषद कॉलोनी नाहन में स्थित स्टोर में भी चोरी की घटनाएं हो रही है।
जिस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर नाहन में अभियोग संख्या 87/2023, दिनांक 05-07-2023, निम्नधारा 454, 380 आईपीसी पंजीकृत किया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। जिसके बाद अब जाकर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बता दें उक्त टीम में उप निरीक्षक राजविंदर सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी, पुलिस थाना सदर नाहन, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार प्रभारी पुलिस चौकी कच्चा टैंक नाहन, तथा मु.आ. कंवर सिंह, अन्वेष्णाधिकारी, पुलिस चौकी कच्चा टैंक शामिल रहे।