Loading...

रामपुरघाट में पंजाब के दंपति से मारपीट, महिला के सिर पर लगी चोट

Shailesh Saini • 29 Jun 2026 • 1 Min Read

हिमाचल नाऊ न्यूज पांवटा साहिब।

जिला सिरमौर के पुरुवाला थाना क्षेत्र में पंजाब के एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरप्रीत सिंह निवासी बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) ने शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी गुरविन्द्र कौर के साथ रामपुरघाट से वापस पंजाब जा रहे थे। रात करीब 9:15 बजे गुरमन सिंह और देविन्द्र सिंह ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट की।

आरोप है कि गुरमन सिंह ने हाथ में पहने कड़े से गुरविन्द्र कौर के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।एसपी सिरमौर निश्‍चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Related Topics: