HNN/शिमला
राजधानी शिमला में रामपुर वन विभाग के तहत शाह-फूंजा 9/20 के क्षेत्र के जंगलों में एक अग्निकांड पेश आया है। अग्निकांड में बेशकीमती वन संपदा जलकर राख हो गई है। हालांकि आग को बुझाने के काफी प्रयास किए गए। लेकिन तेज हवाओं के कारण आग चारों ओर फैल रही थी।
जानकारी के मुताबिक, शाह-फूंजा 9/20 के क्षेत्र में किन्हीं अज्ञात कारणों से जंगल में भयंकर आग लग गई। हालांकि विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन तब तक करीब 60 बीघा क्षेत्र में वन विभाग और युवक मंडल शाह द्वारा रोपे गए देवदार, कायल, बान और मोरू के करीब 600-700 पौधे जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है।
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद करीब तीन से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। बता दें अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया जाता तो जंगल की आग रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच सकती थी।

