Loading...

रामपुर बुशहर के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…

PARUL • 24 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

जिला शिमला के रामपुर बुशहर में 22 केवी उच्चताप लाइन नोगली रामपुर के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का कार्य के चलते कल यानि 25 अप्रैल को प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल रामपुर राजेश मुखिया ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नोगली, डकोलढ़, कलना, शिंगला, खोपड़ी, लहासा के साथ लगते क्षेत्रों में 25 अप्रैल को प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल रामपुर राजेश मुखिया ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।