Loading...

रामपुर में एनएच-5 से नीचे गिरकर युवक की मौत

By PARUL Published: 30 Mar 2024, 6:38 PM | Updated: 30 Mar 2024, 6:38 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में रामपुर पुलिस थाना के साथ लगती कन्या राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के समीप एनएच-5 से नीचे गिरने पर एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, खनेरी अस्पताल रामपुर से पुलिस को सूचना मिली कि कन्या स्कूल के नजदीक एनएच-5 से नीचे गिरने से यशपाल पुत्र हर दयाल गांव देवनगर को चोट लगने पर ख़नेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवकार परिजनों को सौंप दिया है।