रामपुर में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में उपमंडल रामपुर थाने के तहत महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह रामपुर के एक गांव क्षेत्र में रहती है। घटना के दौरान महिला घर में अकेली थी।
इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद से महिला मानसिक तौर काफी तनाव में है। महिला ने बताया कि आरोपी जम्मू-कश्मीर राज्य का रहने वाला है। महिला का कहना है कि आरोपी इस घटना को अंजाम देकर अपने घर फरार हो गया है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए खनेरी अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस जल्द ही इस मामले की जांच को लेकर जम्मू-कश्मीर जाएगी। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।