HNN/ श्री रेणुका जी
ज़िला सिरमौर के श्री रेणुका जी सिथित सन्यास आश्रम के महंत स्वामी भीम पूरी ने कहा है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। सन्यास आश्रम रेणुका के महंत स्वामी भीम पुरी व व्यवस्थापक दीनदयाल पुरी ने एक प्रेस बयान में कहा कि राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय हित में एक महत्वपूर्ण कार्य हुआ है सभी लोगों को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रोटोकॉल के हिसाब से भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी धर्म के लोग गाय के दूध को पीते हैं और गाय के दूध की पौष्टिकता तथा सात्विक महत्व को भी जानते हैं परंतु कुछ विधर्मी लोग गाय के दूध के साथ-साथ गए के मांस खाने से भी गुरेज नहीं करते भगवान श्री कृष्ण ने भी गाय का पालन किया था और उन्होंने स्वयं एक ग्वाला के रूप में अपनी लीला करके अपने आप में एक आदर्श स्थापित किया की गाय की रक्षा सुरक्षा और पालन करना कितना महत्वपूर्ण है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि सभी धर्म के लोग मिलकर गौ माता को राष्ट्र माता राष्ट्र पशु का दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करें ताकि गौ माता बेसहारा आवारा ना रहे। गौ माता के रोम-रोम में 33 कोटी देवी देवताओं का वास रहता है। गौ माता का हर एक उत्पाद गोबर, गोमूत्र, दूध, घी, दही अपनी-अपनी पौष्टिकता के साथ-साथ एक सात्विक महत्व भी रखते हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group