Road Closed / रायपुर मैदान बाबा गरीब नाथ मार्ग 11 नवम्बर से 11 जनवरी तक वाहनों के लिए रहेगा बंद वैकल्पिक मार्ग तय
रायपुर मैदान बाबा गरीब नाथ मार्ग पर सड़क उन्नयन कार्य के चलते दो महीनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। जिला प्रशासन ऊना ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
11 नवम्बर से 11 जनवरी तक रहेगा मार्ग बंद
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि रायपुर मैदान के बाबा गरीब नाथ सम्पर्क मार्ग (0/0 से 0/75 किलोमीटर) पर 11 नवम्बर, 2025 से 11 जनवरी, 2026 तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय सड़क के अपग्रेडेशन और निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।
वैकल्पिक मार्ग से होगा यातायात संचालित
सड़क बंद रहने के दौरान यातायात को आंगनवाड़ी केंद्र से एथोनो बॉटनिकल पार्क तक वैकल्पिक मार्ग से संचालित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान लोगों की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था की जाएगी।
जनता को पहले से सूचना देने के निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि मार्ग बंद होने की जानकारी जनता तक पहले से पहुँचाई जाए। इसके लिए अग्रिम चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि वाहन चालक समय रहते वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग कर सकें।