लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राशन कार्ड के ई-केवाईसी की तारीख बढ़ी, अब उपभोक्ता इस दिन तक करवा सकेंगे…..

Ankita | 1 नवंबर 2023 at 4:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवायसी की डेडलाइन बढ़ा दी है। अब राशन उपभोक्ता 30 नवंबर तक अपने राशन कार्ड का ई-केवायसी करवा सकते हैं। पहले यह 31 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित की गई थी।

राशन वितरण में पारदर्शिता लाने हेतु उपभोक्ताओं के राशन कार्डों में उनकी आधार संख्या पंजीकृत की जा रही है। साथ ही इकेवाईसी के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्म तिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुसार ही हो।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ई केवाईसी करवाने को लेकर लगातार अभियान के तहत राशन कार्ड लाभार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। जिसने भी अभी तक ई केवाईसी नहीं करवाई है वह अपनी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान पर जाकर ई केवाईसी की प्रक्रिया को 30 नवंबर से पहले करवा सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]