Loading...

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण

PRIYANKA THAKUR • 25 Oct 2022 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला 

समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत कांगड़ा ज़ोन के कांगड़ा, रैत, धर्मशाला एवं नगरोटा बगवां खंड से चयनित पांच स्कूलों के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण कर वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्रित की।

समग्र शिक्षा जिला समन्वयक राष्ट्रीय अविष्कार अभियान सीमा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय उच्च पाठशाला चटैहड़, राजकीय उच्च पाठशाला कंड, राजकीय उच्च पाठशाला लदवाड़ा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोत्री तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कच्छयारी के कक्षा छठी से आठवीं तक के 25 छात्र-छात्राओं ने इस भ्रमण में भाग लिया।

उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों ने सी.एस.आई.आर, हिमाचल जैव सम्पदा प्राद्योगिकी संस्थान पालमपुर एवं विज्ञान संग्रालय का भ्रमण किया। इस भ्रमण में विद्यार्थियों के साथ उनके अनुरक्षण शिक्षक भीम राज, वनिता, सुमन बाला, अनिल कुमार व राजेश कुमार भी उपस्थित रहे। इस दौरान सी.एस.आई.आर के प्रमुख वैज्ञानिक गिरीश नड्डा व उनके सहयोगी अधिकारी डॉ. रोहित जोशी एवं डॉ. विकास कुमार ने छात्रों को वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।