Loading...

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

PARUL • 25 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। संघ के सदस्यों ने मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया और कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानी तो यह धरना अनिश्चितकालीन रूप लेने में देर नहीं करेगा।

संघ के महासचिव देवाचंद्र नेगी ने कहा कि सरकार ने बैकलॉग से भर्तियों का फैसला लिया है, लेकिन यह त्रुटिपूर्ण है। सरकार को रोजगार मेला लगाकर सभी को रोजगार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिनकी आयु 35 वर्ष हो गई है व गरीब असहाय की आयु में रिलेक्सेशन की अधिसूचना जारी कर दी गई है, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया है।

सरकार को चाहिए कि इसे जल्द लागू करें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृति की उम्र पूर्व भाजपा सरकार ने 60 से 58 कर दी थी, जबकि पूर्व वीरभद्र सरकार में इसे बढ़ाया गया था। अब सरकार से मांग है कि इसे फिर से 60 वर्ष किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगे नहीं मानती है तो सचिवालय का घेराव करेंगे और उनका धरना जारी रहेगा।