Loading...

राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पहला पुतला छीना, तो दूसरा दिया फूंक

हिमाचलनाउ डेस्क • 27 Mar 2025 • 1 Min Read

सांसद की विवादित टिप्पणी पर नाहन में किया प्रदर्शन

नाहन : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा मेवाड़ के महान योद्धा राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बवाल मच गया है। इसी बयान को लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, देवभूमि क्षत्रिय संगठनसवर्ण मोर्चा सिरमौर इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वीरवार को नाहन शहर के दिल्ली गेट के समीप सांसद रामजीलाल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने सांसद को उनके पद से हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी भी की। बता दें कि जिस पुतले को प्रदर्शनकारी साथ लेकर आए थे, उसे मौके पर मौजूद पुलिस ने छीन लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चकमा देकर सांसद का दूसरा पुतला फूंक दिया

सिरमौर इकाई के जिला अध्यक्ष लवली चौहान ने कहा कि महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि सरकार को ऐसे विवादित बयान देने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल सवर्ण समाज करणी सेना के साथ खड़ा है, जो वहां पर इस टिप्पणी को लेकर आंदोलन कर रही है।