Loading...

राष्ट्रीय पैंशनर्स दिवस /नाहन में पैंशनरों ने मनाया राष्ट्रीय पैंशनर्स दिवस , रखीं कई मांगें

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Dec 2024 • 1 Min Read

जिला सिरमौर पैंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने मंगलवार को राष्ट्रीय पैंशनर्स दिवस धूमधाम से मनाया।

शहर के निजी होटल में आयोजित अखिल भारतीय पैंशनर्स दिवस समारोह के मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी विनोज शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने पैंशनरों को बधाई दी। उन्होंने ओपीएस बहाली के लिए प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार का भी आभार जताया।

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पैंशन ही है, जिससे वह बुढ़ापे में आनंदपूर्वक जीवन जी पाते हैं। उन्होंने ये भी मांग की कि जो भी खामियां पैंशनरों के साथ है, सरकार उसे दूर करें। पैंशनरों के अधिकार समय पर उन्हें मिलें।

उन्होंने डी.एस. नकरा को भी श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने पेंशनभोगियों के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष किया।वहीं, जिला सिरमौर पैंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप चौहान ने बताया कि पैंशनरों के कई मामले सरकार के पास लंबित हैं, जिसके लिए वह बुढ़ापे में भी लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने सरकार से आगामी बजट में लंबित एरियर के भुगतान के साथ साथ डीए और मैडीकल भत्ते के एकमुश्त भुगतान की मांग भी उठाई। उन्होंने नाहन में पैंशनरों के लिए हॉल बनाने की मांग भी की ताकि, वह बैठकें कर सकें और ठहरने की भी व्यवस्था हो। इस मौके पर दो दर्जन से ज्यादा पैंशनर्स समारोह में मौजूद रहे।