Loading...

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने मनाया 14वां दीक्षांत समारोह

Ankita • 28 Oct 2023 • 1 Min Read

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विद्यार्थियों को उपाधियां और पदक देकर नवाजा

HNN/ हमीरपुर

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में आज 14वां दीक्षांत समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूचना प्रसारण और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अनुराग ठाकुर ने संस्थान के विद्यार्थियों को उपाधियां और पदक देकर नवाजा।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री द्वारा स्नातक के 32, स्नातकोत्तर के 25 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा 1264 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं। जिसमें स्नातक के 825, स्नातकोत्तर के 404 और पीएचडी के 35 विद्यार्थी शामिल हैं।

कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की छात्रा स्प्रिहा गौतम को डायरेक्टर्स मेडल फॉर बेस्ट ऑल राउंडर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी और कुल सचिव डॉ. अर्चना नानोटी समेत अन्य स्टाफ भी दीक्षांत समारोह में उपस्थित रहे।