लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय युवा कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे दीप धनंजय

SAPNA THAKUR | 21 दिसंबर 2022 at 2:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

राजस्थान के टोंक में राष्ट्रीय स्तर के 16वें कला पर्व का आयोजन किया जा रहा है जोकि 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसमें पूरे भारतवर्ष से चित्रकार भाग लेंगे। अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी राजस्थान द्वारा इस कला पर्व का आयोजन होता है। कला उत्सव में पूरे भारतवर्ष के कलाकारों का पोर्टफोलियो देखकर पुरस्कार के लिए चयनित और फिर राष्ट्रीय कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कुल्लू के दीप धनंजय को 16वें राष्ट्रीय कला उत्सव में राष्ट्रीय युवा कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। दीप धनंजय ने हमेशा से ही कुल्लू-मनाली की खूबसूरती और संस्कृति को अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी चित्रकला के जरिए कैनवस पर दिखाया है और आगे भी वह कुल्लू मनाली की खूबसूरती और संस्कृति को मॉडर्न एवं रियलिस्टिक आर्ट वर्क द्वारा अपने देश और विदेशों में दिखाने में प्रयासरत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

युवा चित्रकार दीप धनंजय का यह कहना है कि हमें चित्रकला, साहित्य कला, मूर्तिकला, संगीत कला, नृत्य कला, वाद्य कला, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी इत्यादि के जरिए कुल्लू-मनाली की खूबसूरती और संस्कृति को अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी दिखाना चाहिए ताकि हमारा कल्चर और ज्यादा रिच हो। इसे पूरे विश्व में चार चांद लग जाए और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]