HNN/ कुल्लू
26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन इस बार कर्नाटक के हुब्बली धारवाड़ में हुआ जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 जनवरी को किया गया। वही युवा कृति का शुभारंभ शुक्रवार 13 जनवरी को हुआ जिसमे कर्नाटक के राज्यपाल थवार चंद गहलोत ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में भूमिका निभाई। युवा महोत्सव में देश के 8500 से अधिक युवाओ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
वही युवा कृति में नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू का प्रतिनिधित्व संजय छोटू और राकेश कुमार ने किया। युवा कृति में देश के 90 स्टॉलो में से नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू द्वारा लगाया गया स्टॉल तृतीय स्थान पर रहा। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र कुल्लू सोनिका चंद्रा ने बताया कि युवा कृति में देश के सभी जिलो से अपने-अपने जिले में बनाये जाने वाले बेहतरीन उत्पादों के स्टॉल्स लगाये जाते हैं जिसमें कुल्लू जिले से कुलवी टोपी एवं मफलर का स्टॉल लगाया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके साथ ही इस बार के युवा कृति में थीम्स रखी गई थी जिसमें कुल्लू के स्टॉल में आपदा न्युनीकरण के बारे में पोस्टर एवं चित्रों के द्वारा प्रस्तुति दी गई जोकि जिला आपदा प्राधिकरण कुल्लू द्वारा ज्वारे कार्यक्रम में स्कूल के छात्रो द्वारा बनाये गये थे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group