Loading...

राष्ट्रीय राजमार्ग-707 वाहनों की आवाजाही के लिए रहेगा डायवर्ट, इन मार्गो का कर सकेंगे प्रयोग

PRIYANKA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / नाहन

राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर सड़क की आवश्यक मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य के दृष्टिगत कफोटा से पांवटा साहिब तक सभी वाहनों के आवागमन को 15 जनवरी से 30 जनवरी 2023 रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक वाया जोंग, जाखना और विकासनगर डायवर्ट किया है। यह जानकारी जिला दंडाधिकारी सिरमौर आर.के. गौतम ने दी।

उन्होंने बताया कि हि.प्र. मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 117 के तहत जारी आदेश के अनुसार उक्त आदेशों के उल्लंघन पर कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लोग से इन आदेशों की पालना करने का आग्रह किया है।