Loading...

रास्ता रोककर एक-दूसरे से की मारपीट, मामला दर्ज

SAPNA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर में दो लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय कुमार पुत्र रूप लाल निवासी गांव नलौट डाकघर बायला तहसील सुंदरनगर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बाबू राम पुत्र सन्त राम ने आकर उसकी मां के साथ बिना किसी बात के गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।

उसके बाद जब संजय कुमार ने उन्हें गाली-गलौज करने से रोका तो बाबूराम और उसके परिजनों ने मुक्को तथा डंडो से मारपीट भी कर डाली। तो वहीं बाबूराम ने भी इस बाबत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई और बताया कि संजय कुमार ने भी उनका रास्ता रोककर उनसे मारपीट की थी और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज कर लिए है और उक्त व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।