राहगीर से पकड़ी 10 लीटर देसी शराब, मामला दर्ज
धर्मशाला में डेढ़ हजार क्विंटल राशन के गबन मामले में विजिलेंस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया
HNN/चंबा
जिला चंबा में चंबा-करियां मार्ग पर मुगला के पास पुलिस ने एक राहगीर को 10 लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान बजर सिंह निवासी कंडा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम मुगला के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान बजर सिंह दस लीटर की कैनी बैग को छिपाकर ला रहा था। जब पुलिस को देखा तो वह घबरा गया और वहां से भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे पकड़ा और तलाशी ली।
इस दौरान कैनी से देसी शराब बरामद हुई। जब पुलिस ने उसे लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह किसी प्रकार का लाइसेंस पेश नहीं कर सका। जिसके बाद उन्होंने राहगीर के खिलाफ मामला दर्ज कर शराब को जब्त कर लिया। एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
