Loading...

राहगीर से पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप, पूछताछ जारी…

PRIYANKA THAKUR • 15 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

जिला बिलासपुर के तहत आते पुलिस थाना तलाई की टीम ने गश्त के दौरान एक राहगीर के कब्जे से चरस की खेप बरामद की है। आरोपी की पहचान सौरभ कुमार निवासी झंडुता के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक मलारी की तरफ से पैदल आ रहा था। युवक ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी को देखा, वह वहीं से पीछे जाने लगा। युवक को पीछे जाता देख पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन युवक नहीं रुका और वह तेजी से भागने लगा। भागते हुए युवक ने एक लिफाफा जेब से निकालकर सड़क के किनारे फेंक दिया।

पुलिस ने कुछ ही दूरी पर युवक को पकड़ लिया और फेंके गए लिफाफे को भी कब्जे में लिया। जब लिफाफे को खोला गया तो उसके अंदर चरस पाई गई। चरस का वजन 29.23 ग्राम था। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है कि वह यह नशे की खेप कहां लेकर जा रहा था और इसे कहा ले जा रहा था।