Loading...

राहगीर से बरामद की अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 7 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में पुलिस ने एक राहगीर से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान हरमिंद्र सिंह निवासी मजारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना कोट की टीम ने गश्त के दौरान मजारी पुल के पास एक राहगीर को जांच के लिए रोका।

इस दौरान उन्हें उक्त व्यक्ति से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी नयनादेवी विक्रांत ने मामले की पुष्टि की है।