Loading...

राहगीर से 24 बोतल देसी शराब बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 28 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर की शाहतलाई पुलिस ने गश्त के दौरान एक राहगीर से 24 बोतल देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान ओंकार सिंह निवासी ठठल-जंगल डाकघर गंगलोह तहसील झंडूता के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान टीम ने ठठल-जंगल के पास एक राहगीर को देखा।

जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 24 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। डीएसपी जिला मुख्यालय मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।