राहगीर से 32 लीटर कच्ची शराब बरामद, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना कोट की टीम ने गश्त के दौरान एक राहगीर से 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम उपनिरीक्षक मदन मोहन के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। इस दौरान जब पुलिस दबट के पास पहुंची तो एक राहगीर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को सामने देखकर राहगीर अचानक घबरा गया।
जिस पर पुलिस ने उसके पास मौजूद कैनी की तलाशी ली तो उससे 32 लीटर कच्ची शराब बरामद की। व्यक्ति की पहचान विजय कुमार निवासी दबट बिलासपुर के रूप में हुई है। डीएसपी एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने इस मामले की पुष्टि की है।