राहुल गांधी भारत विरोधी टूल-किट गैंग के सरगना बन चुके: अनुराग सिंह ठाकुर
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अनुराग सिंह ठाकुर ने विपक्ष और राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव संसद की गरिमा और संस्थाओं को निशाना बनाने का प्रयास है।
दिल्ली
राहुल गांधी भारत विरोधी टूल-किट गैंग के सरगना बन चुके: अनुराग सिंह ठाकुर
स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस के एजेंडे का हिस्सा, राहुल गांधी को सदन से माफी मांगनी पड़ेगी
नई दिल्ली, हिमाचल दस्तक ब्यूरो।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद Anurag Singh Thakur ने संसद में लोकसभा स्पीकर Om Birla के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता Rahul Gandhi के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से संवैधानिक संस्थाओं और पदों को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की छवि बेदाग है और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों ने जानबूझकर संसद के आसन और अध्यक्ष को निशाना बनाते हुए दुष्प्रचार किया है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने विपक्षी नेताओं ने समूह बनाकर लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय में जाकर उनका अपमान करने की भी कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद ओम बिरला ने हमेशा संसदीय गरिमा और शालीनता बनाए रखी।
उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि संसद की कार्यप्रणाली, अनुशासन और प्रक्रियाओं के खिलाफ है। देश को यह तय करना होगा कि कौन संसद के साथ खड़ा है और कौन व्यवधान पैदा करने वालों के साथ।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार नए मुद्दे उठाकर संसद की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी चौकीदार, कभी चुनाव आयोग, कभी राफेल और कभी पेगासस जैसे मुद्दे उठाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश की जाती है, जबकि जब चर्चा का समय आता है तो विपक्ष सदन को चलने नहीं देता।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश करते हैं और उनका हर प्रयास देश की जनता को गुमराह करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की दिशा में दिखाई देता है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद भारतीय संविधान और नियमों से चलेगी, किसी टूलकिट से नहीं।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार माफी मांगने के बाद भी अपने बयान दोहराते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा समाप्त होने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा स्पीकर और सदन से भी माफी मांगनी पड़ेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व ने हमेशा संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है और गांधी परिवार में लोकतंत्र की मूल भावना को कभी समझा ही नहीं गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को यह भ्रम है कि नियम उनके लिए नहीं बल्कि उनसे ही नियम बनते हैं, जबकि संसद में सभी के लिए एक समान प्रक्रिया और नियम लागू होते